क्राइमशाहजहांपुर

थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज़  (अरविन्द बर्मा)

थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान, चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब शस्त्र / अफीम चरस बिक्री निर्माण के क्रम में थाना बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 21/02/26 को वादी द्वारा थाना बण्डा पर दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा 0079/2026 धारा 137 (2) बीएनएस बाबत अभियुक्त टिन्डी सिंह आदि द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व बयान अपहर्ता/ पीडिता अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस व 183 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएसएस की वृद्धि की गयी।

आज दिनांक 12/3/2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजय सिंह उर्फ टिंडी पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाग महरारा, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस को मुखबिर की सूचना पर पट्टी छज्जुपुर मोड थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत से समय 10:55 पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।

संजय सिंह उर्फ टिंडी पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाग महरारा, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button